कन्नौज: पुलिस लाइन में यातायात सीओ कुलबीर की अगुवाई में हुई अन्वेषण की बैठक, उप निरीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
जनपद के समस्त थानों में नियुक्त उप निरीक्षकों को दुर्घटना जांच के अन्वेषण की विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दिलवाई गई है। जिसमें दुर्घटना होने के बाद किस तरह से जांच होनी चाहिए इस पर जोर दिया गया। यातायात प्रभारी द्वारा बैठक में समस्त उप निरीक्षकों को गोल्डन आवर के बारे में और हिट एंड रन के मुकदमों में क्या करना चाहिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।