देहरादून: राशन डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर खाद्य आयुक्त कार्यालय में की तालाबंदी
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले सैकड़ों राशन डीलरों ने देहरादून स्थित लाडपुर रिंग रोड में खाद्य आयुक्त कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान सैकड़ों राशन डीलर वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को समर्थन देने आए कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी कहा कि विभाग और सरकार राशन डीलरों का शोषण करना बंद करे