सुपौल: गवाही देने पर रामेश्वर पासवान के सार्वजनिक पोखर में जहर डालने का आरोप, पीड़ित का बुरा हाल
Supaul, Supaul | Jul 26, 2026 सुपौल जिले के चैन सिंह पट्टी वार्ड संख्या-4 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मामले में गवाही देने के बाद सार्वजनिक पोखर में जहरीली दवा डालकर मछलियों को मारने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित रामेश्वर पासवान पिछले चार वर्षों से पंचायत के सार्वजनिक पोखर में मछली पालन कर रहे थे। इसके बदले वे हर वर्ष पंचायत को राशि देते थे।