पटना ग्रामीण: तेज आंधी और बारिश से हार्डिंग रोड पर पाइप गिरने से मार्ग अवरुद्ध, यातायात पुलिस ने हटाई पाइप
राजधानी पटना में सोमवार को आई तेज आंधी बारिश के बाद हार्डिंग रोड पर एक बड़ा अवरोध उत्पन्न हो गया था। आंधी के प्रभाव से सड़क किनारे रखें दो विशाल पाइप लुढ़क कर मुख्य मार्ग पर आगे जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उस पाइप को वहां से हटाया इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।