बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने दाउदनगर गांव से 40 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर दाउदनगर गांव से 40 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्कर और बरामद देसी शराब को पुलिस ने बिदुपुर थाने पर ले गई। तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।