छोटी सरवन: छोटी सरवन पंचायत समिति स्थित खोरी पाड़ा में गहराया जल संकट,खराब हैंडपंपों से ग्रामीण परेशान #jansamasya
छोटी सरवन पंचायत समिति स्थित खोरी पाड़ा गांव में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। गांव में पेयजल के लिए कोई पाइपलाइन व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण पूरी तरह हैंडपंप और पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। लेकिन लंबे समय से गांव के दो मुख्य हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि गर्मी बढ़ने से कुएं और बावड़ी भी सूख चुके हैं।