हाथरस: पुलिस ने चेकिंग के दौरान मकानों से चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी व आभूषण बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान गांव नगला मियां स्थित पानी की टंकी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 2 जोड़ी पाजेब, 1 जंजीर, 1 पाजेब सफेद धातु व 1 अंगूठी पीली धातु एवं 4180 रुपए नगद बरामद हुए हैं।