अनूपपुर: ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 1 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जर्जर, 5 वर्षों से मरम्मत नहीं होने से राहगीर परेशान
ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 1 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मरम्मत पिछले 5 वर्षों से नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया था।