कानपुर: कानपुर कचहरी के अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालयों में अवकाश की मांग की
कानपुर कचहरी के अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालयों में अवकाश की मांग की है। उन्होंने डीएम कार्यालय में मंगलवार 3:00 बजे प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं का तर्क था कि जब सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में अवकाश होगा, तो जिला न्यायालयों में भी अवकाश होना चाहिए।