मऊरानीपुर: गरौठा बस स्टैंड बना जाम का अड्डा, ठेलों के कब्जे से हर दिन थमती रफ्तार, लोग बेहाल
गरौठा कस्बे के मऊरानीपुर बस स्टैंड पर रोजाना लगने वाले जाम से राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं। सड़क किनारे फल और सब्जी के ठेले लगने से आवागमन बाधित हो रहा है। तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां भीड़ अधिक रहती है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम सुनील कुमार से ठेलों को हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।