भिंड: दीनपुरा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बैठीं छह गायों को कुचला
Bhind, Bhind | May 16, 2026 देहात थाना क्षेत्र के दीनपुरा गांव में शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बैठी छह गायों को कुचल दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर डंपर को घेर लिया। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर डंपर छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे इटावा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर दीनपुरा गांव से गुजर रहा था।