गोंडा: झंझरी ब्लॉक परिसर में ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने मानदेय को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Gonda, Gonda | Aug 8, 2024 जानकारी ब्लॉक परिसर में ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने 10 महीने से मानदेय न मिलने से परेशान होकर धरना प्रदर्शन किया, रोजगार सेवकों का कहना है कि हम लोगों को 10 महीने से मानदेय नही मिला है। हम लोग मनरेगा के अलावा हर साल कई सर्वे भी करते है, जिसका भी कोई रुपया नहीं दिया जाता। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हो रही है।