ललितपुर: जखौरा थाना पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल फोन किया बरामद, कीमत करीब ₹15,000 और स्वामी को लौटा कर लौटाई मुस्कान
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जखौरा थाना पुलिस ने एक खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹15000 बताई गई है,उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को लौटा दिया गया है,जिससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई और मोबाइल पाकर आभार जताया है।