कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने लगाया जेठ पर छेड़खानी का आरोप,केस दर्ज
बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उसका 20 जुलाई को पति से विवाद हुआ और उसका पति घर बाज़ार चला गया। इसी का फायदा उठाकर जेठ घर में घुसा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। एएसपी संजय राय ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर जेठ के खिलाफ केस दर्ज जांच की जा रही है।