पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से 200 ग्राम गांजा और स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। शुक्रवार की देर रात 9:45 पर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार की रात मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान 200 ग्राम गांजा और 1.96 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।