इस्माइलपुर: ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉय पर ₹9.77 लाख की हेराफेरी का आरोप
परबत्ता थाना क्षेत्र के एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के फ्रेंचाइजी संचालक ने डिलीवरी बॉय पर ₹9.77 लाख मूल्य के सामान की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। परबत्ता थाना ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कटिहार के कुरसेला थाना भेज दिया है। शिकायतकर्ता आशीष कुमार के अनुसार, डिलीवरी के लिए निकला कर्मी सामान लेकर वापस नहीं लौटा।