बहराइच: चतुर्थ अपर ज़िला जज की अदालत ने हत्या मामले के आरोपी को दिया दोषी करार, सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा
चतुर्थ अपर जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनील कुमार जायसवाल ने गुरुवार शाम को बताया कि घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र में वर्ष 2004 में हुई थी। इस मामले में मुकदमे का ट्रायल शुरू हुआ था और आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।