कामडारा: पोकला बाजार में बिछड़ा मासूम, कामडारा पुलिस ने परिवार से मिलाया
Kamdara, Gumla | Jun 29, 2026 कामडारा प्रखंड के पोकला बाजार में रविवार को भटककर गुम हुए मासूम हाबिल बारला को कामडारा पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया। सोमवार को बच्चे के पिता तेजन बारला निवासी लतरा जराटोली थाना पहुंचे और बेटे की पहचान की।