आबू रोड: आबूरोड में जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम हॉस्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
आबूरोड में जनजाति क्षेत्र विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास खेल छात्रावास और आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है अब अभ्यर्थी 19 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे और शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह आवेदन विभाग की वेबसाइट के होम पेज पर लिंक के माध्यम से मांगे गए थे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई थी