नवाबगंज: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू, बाराबंकी में श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण जारी, 20 जून को भंडारा रवाना
अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होगी। इसे लेकर बाराबंकी जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर जाएंगे, जिसके लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में चल रहे स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में हजारों श्रद्धालु अपना मेडिकल चेकअप कराने पहुंच रहे हैं।