बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद लोजपा रामविलास के नव-निर्वाचित विधायक अरुण कुमार शुक्रवार रात करीब 8 बजे पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के पटना स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने चिराग पासवान से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान चिराग पासवान ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया जीत का सर्टिफिकेट अरुण कुमार को सौंपते हुए जीत की बधाई दी।