मैहर: मैहर में मिलावटी दूध-पनीर का आरोप, खाद्य विभाग पर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने से चर्चा में आया मामला
मैहर में खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के बाबा अलाउद्दीन चौक स्थित राधा कृष्णा डेरी (डेला डेरी) मे दूध और पनीर में मिलावट करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डेरी में बेचे जा रहे दूध और पनीर की गुणवत्ता लगातार संदिग्ध बनी हुई है,मंगलवार की सुबह मिलावटी दूध का वीडियो हुआ वायरल।