सांगानेर: जयपुर में एक घर के अंदर महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में एक घर के अंदर महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। फर्श पर पड़ी महिला की नाक से खून बह रहा था। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पति के काम से वापस लौटने पर महिला की संदिग्ध मौत का पता चला। शिप्रापथ थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।