ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने रात के अंधेरे में प्रधान निकले, बहाल कराई आपूर्ति
ऊँचाहार क्षेत्र में बीते दिनों आये तूफान की वजह से बिजली व्यवस्था चौपट थी।जिससे क्षेत्र की जनता में हाहाकार मच गया।इसी बीच ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत के प्रधान धनराज यादव ने जनता की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों व गाँव वालों की मदद से दिन और रात लगकर ग्राम पंचायत के 32 पुरवों की आपूर्ति बहाल कराई।प्रधान का कार्य चर्चा का विषय है।