राजगढ़: राजगढ़ के शायर सत्येंद्र भारिल्ल 57वें अंतरराष्ट्रीय शंकर शाद मुशावरे में विजेता ट्रॉफी से सम्मानित
राजगढ़ के शायर गजलकार सत्येंद्र भारिल्ल को राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में 12 खंबा में आयोजित 57 वें अंतरराष्ट्रीय शंकर शाद मुशावरे में देश के उभरते शायर के रूप में शंकर शाद विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया। शायर सत्येंद्र भारिल्ल ने रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब बताया कि इस दौरान देशभर से आए 500 शायर में से श्रेष्ठ प्रतिभाओं को चयन कर ये सम्मान दिया गया।