मखदुमपुर: नेर गांव के समीप बोलेरो हादसा, एक की मौत, चार घायल
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेर गांव के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मुजफ्फरपुर निवासी सुजीत कुमार की मौत हो गई, जबकि विकास कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार और अजित कुमार घायल हो गए। सभी मुजफ्फरपुर से कोलकाता घूमकर लौट रहे थे।