सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव में एक अधेड़ का कमरे के अंदर गमछे से फांसी पर लटका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान सैतियापुर गांव निवासी कृष्ण बिहारी पुत्र सियाराम राठौर के रूप में हुई है