बहराइच: घसियारीपुरा इलाके में सूने पड़े शिक्षक के घर में चोरों ने की चोरी, लाखों के माल पर किया हाथ साफ
बहराइच जिके के कोतवाली देहात क्षेत्र के घसियारीपुरा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में रखी 55 हजार की नगदी और लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक के लखनऊ में इलाज कराने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। घर के मालिक रामकृष्ण पाठक ने बताया, तबीयत खराब थी। लखनऊ इलाज कराने गऐ हुए थे। तभी चोरी की घटना हुई है।