बांका: जिलेबिया मोड़ पहाड़ के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Banka, Banka | May 31, 2026 जिलेबिया मोड़ पहाड़ के समीप रविवार की सुबह करीब 3:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुनसान समय में हुआ, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे पलट गई।स्थानीय लोगों ने जोरदार आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।