परसिया: पानी की समस्या पर एसडीएम ने नगरपालिका से की चर्चा, PHE से लेंगे अतिरिक्त पानी, होंगे नए बोर
परासिया नगर पालिका में पानी की समस्या के निदान के लिए बुधवार को दो बजे बैठक ली गई। एसडीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के साथ बैठक में समस्या के निदान के लिए चर्चा की। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने छह बजे बताया कि पीएचई से अतिरिक्त पानी लेने और नए बोर करने को लेकर एसडीएम के साथ सकारात्मक चर्चा की गई।