अथमलगोला: अथमलगोला के टोला पर बड़हिया में करंट लगने से मुर्गी फार्म संचालक की दर्दनाक मौत
अथमलगोला थाना क्षेत्र के टोला पर बड़हिया में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में मुर्गी फार्म संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भुनेश्वर राय के 35 वर्षीय पुत्र सुदिन कुमार के रूप में हुई है। वह पास के बुधुआ चक गांव में मुर्गी फार्म चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार अचानक वह करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ