डीएम गजल भारद्वाज एवं एसपी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उपकारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकारागार में निरुद्ध बंदियों के आवासीय बैरक, विशेषकर महिला बंदियों के बैरकों का गहन अवलोकन किया गया। भोजनालय, अस्पताल (हॉस्पिटल), रसोईघर एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए।