तुरकौलिया: तुरकौलिया के बेलवाराय गैस एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं द्वारा तोड़फोड़ का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
बेलवाराय के कमल गायत्री एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर ग्राहकों के द्वारा तोड़ फोड़ करने का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर भायरल हो रहा है। फोटो वीडियो शनिवार सुबह का बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी बात को कर्मी व उपभोक्ता के बीच बक झक हो गई। जिसके बाद लाइन में सिलिंडर लेकर खड़े ग्राहक उग्र हो गए साथ ही लाठी डंडे ले लिए। पुलिस को शिकायत नही की गई है।