मंझनपुर: मंझनपुर डायट मैदान में प्रदर्शन का बिगुल बजेगा, बजरंग दल ने सोशल मीडिया के जरिए जनसमर्थन का आह्वान किया
मंझनपुर में बजरंग दल द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और जनसमर्थन जुटाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। बजरंग दल के जिला संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक वीडियो जारी कर जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।