सिंघवारा: केवटी में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, डायल 112 की त्वरित कार्रवाई
केवटी थाना क्षेत्र के डोमे धुरिया गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान महादेव यादव, पिता बिन्देश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महादेव यादव शराब के नशे में गांव में हल्ला-गुल्ला कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष का माहौल बन गया।