कुरुलिया ग्रिड से टाउन फीडर जोड़ने का ग्रामीणों ने गुरुवार शाम जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि टाउन फीडर से बिजली जोड़ने से ग्रामीणों को सही तरीके से बिजली नहीं मिल पा रही है। अगर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग फीडर है, तो गांव वालों को बिजली सही तरीके से मिलनी चाहिए।