भभुआ हवाई अड्डा के उत्तर बधार से युवक का शव बरामद हुआ है। आज शनिवार को शाम 6:30 बजे शव को जयप्रकाश चौक पर रखकर परिजन व ग्रामीणों ने जाम कर दिया। मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी कृपा नारायण सिंह का 25 वर्ष या पुत्र शिवम पटेल बताया जाता है। बताया गया कि शिवम पटेल का भभुआ आजाद नगर के एक स्कूल संचालक के बेटे से पैसे लेनदेन का मामला था।