अगिआंव: भलुनी गांव से 18 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Aug 29, 2024 प्रखण्ड के थाना क्षेत्र के भलुनी गांव से नारायणपुर पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज भलुनी निवासी रामजी सिंह है। गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाज गांव में शराब बेच रहा है, तभी पुलिस ने जाकर गांव से गिरफ्तार किया और मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।