अगिआंव: अहिले में पानी की धार से गिरी दो साल पहले बनी पुलिया की दीवार, आवागमन हुआ बाधित
Agiaon, Bhojpur | Aug 24, 2024 प्रखंड के पोसवा पंचायत के अहिले गाँव में पानी की अधिकता से लाखों रुपये की लागत से बनी पुलिया की एक दीवार गिर पड़ी। बताया जाता है कि करीब दो करोड़ रुपये के लागत से महज दो साल पहले पोसावां पंचायत में अहिले गाँव के आहर की उड़ाही के समय तीन पुलिया का निर्माण कराया गया था। जिसमे तीनो पुलिया का उपयोग से आम जनता वंचित रह गई। एक पुलिया बरसात के पानी में ही डूबा गया।