अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर किया बरामद, दो आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Aug 27, 2024 प्रखण्ड के किरकिरी बाजार से 5 दिन पहले दरवाज़े पर खड़ी ट्रैक्टर चोरी हो गई थी, जिसको अजीमाबाद पुलिस ने समस्तीपुर जिला से ट्रैक्टर को बरामद कर भोजपुर लाई, साथ ही अलग अलग जगहों से दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। एक समस्तीपुर जिला के लहुआ गांव के तो दूसरा बैशाली जिला के रहने वाला है।