घुवारा: पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी को बमनौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार की कार्रवाई
बमनौरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि आरोपी नीरज और भगीरथ अहिरवार, दोनों निवासी बम्होरी, को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।