मुरैना नगर: बानमौर में NH-44 पर भीषण जाम, वायरल वीडियो में खुली हकीकत, घंटों फंसे रहे वाहन
मुरैना के नेशनल हाइवे-44 के बानमौर क्षेत्र में सोमवार रात भीषण जाम लग गया।ग्वालियर मार्ग और बायपास पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।जाम का कारण शादी समारोह और रॉग साइड ड्राइविंग बताया गया।मुरैना निवासी पिंटा जैन ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।पुलिस ने देर रात तक प्रयास कर जाम खुलवाया,कई घंटे यात्री फंसे रहे।देर रात दो बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ।