गोविंदगढ़: बगड़ राजपूत में गौरव पथ बना मुसीबत, हल्की बारिश में बन जाता है तालाब
रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम बगड़ राजपूत में बना गौरव पथ इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए इस गौरव पथ पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की सी बारिश में ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। स्थिति यह है कि सड़क पर पानी भर जाने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।