पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दी जानकारी
Purnea East, Purnia | Apr 14, 2026
पूर्णिया जिला अन्तर्गत मंगलवार को 7609 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है।गैस एजेंसियों के पास अभी भी 23371 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध है। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव के द्वारा मंगलवार को शाम के लगभग 6 बजे बताया गया कि अभी भी 23371 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं।