पटना ग्रामीण: JDU महिला प्रकोष्ठ ने पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का किया आयोजन
रविवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर पार्टी दफ्तर के कर्पूरी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, इस मौके पर पार्टी में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे।