सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित आम के पेड़ों की कटान पर शिकंजा कसा, 12 आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर-ट्राली की गई ज़ब्त
सहारनपुर में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान के खिलाफ थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आम की लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज करने के साथ ही पेड़ काटने में इस्तेमाल हो रही दो कटर मशीनें भी बरामद की हैं।