मरवन: करजा थाना क्षेत्र के डीह पकोही से विदेशी शराब व बड़कागांव दक्षणी से देशी शराब बरामद,एक गिरफ्तार
करजा थाना क्षेत्र के डीह पकोही से चार कार्टन विदेशी शराब व बड़कागांव दक्षिणी से 5 लीटर देसी शराब बरामद करने में करजा पुलिस ने सफलता हासिल की । इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के छपरा मनोरथ निवासी अमरजीत कुमार उर्फ गेना के रूप में हुई। मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।