लोहरदगा: AJSU विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज, कार्यकर्ताओं में नाराजगी
विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद जिला आजसू कमिटी ने सोमवार शाम 4:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। इस समीक्षा बैठक में पार्टी को मिली हार की समीक्षा की गई और 2029 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में आजसू जिला कमेटी के पदाधिकारी और आजसू के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।