पीरटांड: स्वीप कार्यक्रम के तहत नरेंद्रपुर में चलाया गया दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान
स्वीप कार्यक्रम के तहत नरेंद्रपुर में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।दिव्यांगजनों से मिलकर निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची में पंजीकरण एवं मताधिकार के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। ये अभियान दिव्यांग मतदाताओं को जोड़ने की पहल है।सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्वों को साझा किया गया।