नौतनवा: कम्पोजिट स्कूल गिरहिया, बंजारी पट्टी में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के मुसहर गांव गिरहिया, बंजारी पट्टी स्थित कम्पोजिट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चें स्मार्ट क्लास से शिक्षा हासिल लेंगे। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर इसका शुभारंभ किया है। ऐसे में इस सरकारी स्कूल के शिक्षक से लेकर बच्चों में खुशी का माहौल है।